SSC Stenographer Exam : इस समय भारत के कई युवा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और वह बहुत मेहनत लगा कर पढ़ाई भी कर रहे हैं। कुछ ही युवा है जो इस पड़ाव को पार कर सफलता हासिल कर पाते हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जो अधूरी जानकारी के कारण अपना सपना पूरा नहीं कर पाते हैं और कोई भी परीक्षा सफलतापूर्वक पास नहीं कर पाते हैं। कई छात्र ऐसे हैं जो पढ़ने में बहुत होशियार है लेकिन उन्हें पता नहीं कि पढ़ाई क्या करनी है। जो इस परीक्षा की तैयारी कर रहे होते हैं उन्हें उस परीक्षा के सिलेबस के बारे में भी पता नहीं होता है, इसलिए वह परीक्षा पास करने से वंचित रह जाते हैं।
इसी के तहत हम आपको आज एक जानकारी देने जा रहे हैं जो कर्मचारी चयन आयोग स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी की परीक्षा से जुड़ी हुई है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी के लिए खाली पड़े पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
अगर आप भी कर्मचारी चयन आयोग की स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी की परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी और सिलेबस के बारे में बताने वाले हैं। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। सिलेबस और स्किल टेस्ट की जानकारी मिलने के बाद यह परीक्षा आपके लिए सरल हो जाएगी। आइए जानते हैं कर्मचारी चयन आयोग की स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी की परीक्षा के बारे में सभी जानकारी…..

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी व डी सिलेबस
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि स्टेनोग्राफर ग्रुप सी व डी में चयन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। लेकिन लिखित परीक्षा देने से पहले आवेदकों को इसका पूरा सिलेबस पता होना चाहिए और उसी के हिसाब से आवेदकों को परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। हम इस आर्टिकल के द्वारा आपको स्टेनोग्राफर ग्रुप सी व डी की लिखित परीक्षा में आने वाली सिलेबस के बारे में संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं जो इस प्रकार है…
कर्मचारी चयन आयोग के तहत स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी की चयन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले आवेदकों की लिखित परीक्षा ली जाएगी और इसके बाद उनका स्किल टेस्ट होगा। इस लिखित परीक्षा में सामान्य बुद्धि एवं विचार, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा एवं विचार से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे। इसके साथ ही इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल चॉइस के प्रश्न होगे। स्टेनोग्राफर ग्रुप सी व डी का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में आएगा।
इसके साथ ही आपको बता दें कि स्टेनोग्राफर की लिखित परीक्षा में अगर कोई उम्मीदवार प्रश्न का गलत उत्तर देता है तो प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। इसलिए प्रश्नपत्र को हल करने से पहले उसे ध्यान पूर्वक पढ़ ले। इस प्रश्न पत्र में सामान्य बुद्धि एवं तर्क के अलावा सामान्य जागरूकता के भी 50-50 प्रश्न आएंगे। इसके अलावा अंग्रेजी भाषा और समझ के 100 प्रश्न दिए जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। इस प्रश्न पत्र को हल करने की समयावधि 2 घंटे की दी जाएगी।
EPFO Breaking News: जल्द बढ़ेगी EPFO की सैलरी लिमिट, सरकार ने लागू किया नया आदेश
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का सिलेबस हिंदी पीडीएफ
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि एसएससी द्वारा स्टेनोग्राफर की परीक्षा का आयोजन नवंबर माह में किया जाने वाला है। इसलिए जिन जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है उन्हें अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। अगर अब तक भी आपको इस परीक्षा के सिलेबस के बारे में पता नहीं है तो हम आगे इस बारे में आपको पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
- सामान्य बुद्धि एंव तर्क : इस विषय में मौखिक और अशाब्दिक दोनों ही तरह के प्रश्न शामिल होंगे।
• समानता
• समानता और अंतर
• अंतरिक्ष दृश्य
• भेदभावपूर्ण अवलोकन
• संबंध अवधारणाएं
• अंकगणितीय तर्क समस्या समाधान
• विश्लेषण
• निर्णय लेना
• दृश्य स्मृति
• अंकगणितीय संख्या श्रृंखला
• मौखिक और आंकड़ा
• वर्गीकरण
• गैर-मौखिक श्रृंखला आदि - सामान्य जागरूकता : इस विषय में सामान्य जागरूकता से संबंधित प्रश्न आपसे पूछे जाएंगे जिसमें सामाजिक ज्ञान भी शामिल है। इसमें इतिहास, भूगोल की जानकारियां भी है।
• इतिहास
• संस्कृति
• भूगोल
• आर्थिक परिदृश्य
• मुद्रा
• खेल-कूद
• करेंट अफेयर्स – राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय
• भारतीय संविधान
• वैज्ञानिक अनुसंधान
• भारतीय राजनीती
• समुदायिक विकाश
• भारत और उसके पड़ोसी देशों से समभंद और इतिहास। - अंग्रेजी भाषा और समझ : इस विषय में आपको अंग्रेजी से संबंधित और पैराग्राफ संबंधी प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इस विषय में कौन से टॉपिक शामिल है, उसकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं…
• व्याकरण
• शब्दावली
• वाक्य संरचना
• समानार्थक शब्द
• विलोम
• पर्यायवाची
• क्रिया और सक्रिय
• निष्क्रिय आवाज
• प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष
• क्लोज पैसेज
• समानार्थ
• वर्तनी
• मुहावरे और वाक्यांश
• शब्द प्रतिस्थापन
• वाक्यों में सुधार
• गलत वर्तनी वाले शब्दों का पता लगाना आदि।
एसएससी स्टेनोग्राफर स्कील टेस्ट
उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट और फिर फाइनल सिलेक्शन के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके लिए अंकों के आधार पर उनका अलग-अलग नामांकन किया जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर के आधार पर चयनित हुए छात्रों को स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जिसमें ग्रुप सी और ग्रुप डी के छात्रों का अंग्रेजी भाषा और हिंदी भाषा में स्किल टेस्ट होगा । एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें : आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग नई स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी के नए सिलेबस को अपने विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर हाल ही में जारी कर दिया है। आवेदक नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से इस पाठ्यक्रम को डाउनलोड कर सकते हैं।
- स्टेनोग्राफर ग्रुप सी व डी के पाठ्यक्रम को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आवेदक को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर कैंडिडेट कॉर्नर पर क्लिक करें जिसके बाद सिलेबस पर क्लिक करें।
- इसके बाद दूसरा पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको पाठ्यक्रम लिंक पर क्लिक करना होगा।