Pension Scheme Updates : अब मिलेगी आखिरी वेतन की आधी Old Pension, 10 साल भी सेवा नहीं की तो ये है विकल्प

Pension Scheme Updates : यह खबर उन राज्य कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुरानी पेंशन योजना को आधार मानते हुए रिटायर होने वाले कर्मचारियों को आखिरी वेतन राशि की आधी पेंशन देने का फैसला किया है। लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से इस बात की घोषणा नहीं की गई है। इस खुशखबरी के लिए कर्मचारियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी से पता चला है कि हिमाचल प्रदेश सरकार भारत सरकार को जाने वाले एनपीएस कंट्रीब्यूशन पर रोक लगाएगी।


इसके बाद ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों के GPF खाते खोले जाएंगे। अभी तक सामान्य प्रशासन विभाग ने वित्त विभाग को ओल्ड पेंशन लागू करने का अप्रूवल नहीं दिया है। इसे मंजूरी मिलने के बाद ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए नए सिरे से नियम बनाने होंगे। सभी नियमों को विधि विभाग से VAT करवाना होगा। इसके बाद नियम सक्रिय होने पर अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके तरह कर्मचारी कुल पेंशन का 40% एडवांस ले सकते है। इस योजना का लाभ NPS से ओल्ड पेंशन में आने वालो को ही मिलेगा।

Pension Scheme Updates

ओल्ड पेंशन स्कीम अपडेट

देखा जाए तो हिमाचल प्रदेश की सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर ही अपने कर्मचारियों और पेंशन भोगियों का महंगाई भत्ता हाल ही में बढ़ा दिया है। लेकिन ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत आने वाले कर्मचारियों को कंप्यूटेशन के DA एरियर को लेकर अभी तक कोई आदेश नहीं दिया है। लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार को 2016 के बाद रिटायर हो गए फैसले की जरूरत है। इसके अलावा राज्य सरकार ने यह जानकारी दी है कि रिटायर कर्मचारियों का अभी तक 5500 करोड़ रुपए का डीए एरियर बकाया चल रहा है। यह धनराशि कर्मचारियों के बकाया डीए से काफी अधिक है। यही कारण है कि कर्मचारियों के कंप्यूटेशन का डीए रुका हुआ है।

करनी होगी 10 साल की निरंतर सेवा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत यह नियम है कि कर्मचारी को 10 साल तक निरंतर सेवा करनी होगी, तभी वह इस पेंशन योजना का भागीदार होगा। इसके अलावा को बता दे एनएचपीसी ओल्ड स्कीम पेंशन में आए कर्मचारियों पर भी 10 साल के अंदर सेवा करने का नियम लागू होगा। अगर किसी कर्मचारी ने नियंत्रण 10 साल की सेवा नहीं की है तो उस पर न्यू पेंशन स्कीम का नियम लागू होगा।

इसीलिए हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत सुविधा दी जा रही है ताकि उन्हें नई पेंशन स्कीम लागू होने का कोई भी नुकसान ना भुगतना पड़े। हाल ही में राज्य सरकार के 13000 कर्मचारी न्यू पेंशन स्कीम के तहत रिटायर हुए हैं। अब नई पेंशन स्कीम के तहत रिटायर होने वाले कर्मचारियों को सरकार द्वारा क्या विकल्प दिया जाता है यह तो आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन लोगों को ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए आवेदन करने हेतु सरकार ने गाइडलाइन जारी की थी, जिसके लिए कई कर्मचारियों ने आवेदन भी किया है।

Leave a Comment