Old Pension Update: पुरानी पेंशन पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इस राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

Old Pension Update : केंद्र सरकार द्वारा पेंशन योजना पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है, जिसके बाद अब कर्मचारियों द्वारा सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह पुरानी पेंशन व्यवस्था ही फिर से लागू कर दे। देश के सभी सरकारी कर्मचारी यह चाहते हैं कि कुछ राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू हो चुकी है, बाकी बचे हुए कुछ राज्य हैं वहां पर भी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कर कर्मचारियों को लाभ दिया जाए।

लेकिन पुरानी पेंशन व्यवस्था जिन राज्यों में शुरू की गई है अब उस लिस्ट में एक और राज्य का नाम जुड़ गया है जो है हिमाचल प्रदेश का। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2023 से राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने का आदेश भी दे दिया है। अब हिमाचल प्रदेश के सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का फायदा मिलेगा।

राज्य कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा फायदा

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बड़ा ही फैसला लेते हुए यह निर्णय लिया है कि 1 अप्रैल 2023 से राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। राज्य में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कर देने से राज्य में कार्यरत 1.36 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।

अब हिमाचल प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत होने वाली कटौती भी नहीं झेलना पड़ेगा। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट से पता भी चला है कि राज्य सरकार ने इस पर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा नोटिफिकेशन में ही ये सूचना भी दी गई है कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होने के बाद से राज्य कर्मचारियों की अप्रैल 2023 का अंशदान रोक दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 में पहली बार ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की बात कांग्रेस के घोषणा पत्र में रखी गई थी। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने पर 13 जनवरी 2023 को फैसला लिया गया था।

इन राज्यों में लागू हो चुकी है पुरानी पेंशन योजना

पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए 13 जनवरी 2023 को सरकार द्वारा एक फैसला लिया गया था। यह फैसला राज्य कैबिनेट की पहली बैठक में लिया गया था। इस बैठक के हो जाने के बाद हिमाचल प्रदेश की सरकार ने बताया कि राज्य कर्मचारियों के लिए 1 अप्रैल 2023 से पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी जाएगी।

आप लोगों की जानकारी के लिए यह भी बता दें कि अलग अलग केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है और सरकार पर दबाव भी बनाया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले पंजाब, छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड की सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली कर दी है। यहां तक कि कुछ राज्यों ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की रिपोर्ट देने के लिए समिति का गठन भी किया है।

Igipess Home Page

Leave a Comment