DA Hike : अब कर्मचारियों के DA में होगी इतनी बढ़ोतरी, देखे सरकार ने लिया क्या फैसला

DA Hike : आप लोगों को यह जानकारी तो होगी कि हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी कर दी है जो 1 जनवरी 2023 से लागू कर दी गई है। सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद कर्मचारियों का DA 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो चुका है। आप लोगों को बता दे कि सरकार हर साल में दो बार कर्मचारियों के DA में संशोधन करती हैं। पहली बार जनवरी से लेकर जून तक सरकार 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी कर चुकी है। सरकार द्वारा यह फैसला 24 मार्च को लिया गया था।

लेकिन अब दूसरी छमाही में भी कर्मचारियों का DA बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है जिसका फैसला जल्द ही सरकार ले सकती है। देखा जाए तो पहले की बात है सरकार सितंबर-अक्टूबर के दौरान कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी करती है। लेकिन इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई के महीने में ही सरकारी ये फैसला ले सकती हैं। जानकारी से पता चला है कि इस बार कर्मचारियों के DA में 3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है जिसके बाद ही है 45 फ़ीसदी तक पहुंच जाएगा।

DA Hike

ऐसे तय होता है महंगाई भत्ता

आपको बता दें कि सरकार इस बार अगस्त के महीने में कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी करने का फैसला ले सकती है। साल 2016 में सातवां वेतन आयोग लागू होने के बाद कर्मचारियों के DA में हर साल 2 बार संशोधन किया जाता है। यह संशोधन श्रम मंत्रालय द्वारा जारी AICPI आंकड़ों को देख कर ही निर्धारित किया जाता है। हालांकि जनवरी से लेकर जून तक जो आंकड़े आएंगे उन्हीं के आधार पर जुलाई का महंगाई भत्ता (DA) निर्धारित किया जाएगा।

AICPI Index के आंकड़ों में हुई बढ़ोतरी

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि श्रम मंत्रालय द्वारा हर महीने AICPI Index के आंकड़े जारी कर दिए जाते हैं। इस बार 27 अप्रैल को मंत्रालय ने मार्च महीने के आंकड़े जारी कर दिए हैं जिनमें बढ़ोतरी देखी गई है। लेकिन इससे पहले फरवरी में आंकड़ों में गिरावट होने से यह 132.7 अंक पर पहुंच गए थे, लेकिन मार्च में 0.5 अंक की बढ़ोतरी के साथ ये 133.2 पर आ गए। इस तरह अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई में भी कर्मचारियों का DA 3 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है।

इतना बढ़ सकता है DA

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स के लिए महंगे राहत (DR) में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद यह आंकड़ा 38 फ़ीसदी से बढ़कर 42 फीसदी तक पहुंच गया है। हालांकि केंद्र सरकार की तरह ही कुछ राज्य सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि जुलाई के महीने में एक बार फिर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है, जिसके बाद उनका DA 45 फीसदी हो जायेगा। इस तरह महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा हो जायेगा और उन्हें बढ़ती हुई महंगाई की मार से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

Leave a Comment