Anganwadi Recruitment : यह खबर उन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो आंगनवाड़ी में भर्ती होने की आस लगाए बैठी हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहती हैं। ऐसी महिलाओं के लिए हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा एक खुशखबरी दी गई है। आप लोगों को बता दें कि हाल ही में सरकार ने आंगनवाड़ी भर्ती 2023 की घोषणा की है। इस दौरान देश के कई गांव में आंगनवाड़ी केंद्रों पर नियुक्ति के लिए लोगों की तलाश की जा रही है।
हम लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि आंगनवाड़ी भर्ती योजना के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारियां नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही हम ऑफिस आर्टिकल में आंगनवाड़ी भर्ती योजना से संबंधित सभी बातें बताने वाले हैं। जैसे कि आयु सीमा, पात्रता मानदंड, आवेदन की प्रक्रिया और दस्तावेजों की जानकारी देने वाले है। आप भी इस भर्ती योजना में हिस्सा लेना चाहते हैं तो अपने जिले में आंगनवाड़ी में रिक्त पड़े पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए 25 मई 2023 अंतिम तारीख दी गई है।

आयु सीमा
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया के दौरान आपको कुछ पात्रता मानदंड पूरे करने की जरूरत होती है। आंगनवाड़ी भर्ती योजना के इन पदों पर वही आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र कम से कम 21 वर्ष है, लेकिन उनकी उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा यदि कोई आरक्षित वर्ग से आता है तो उसे आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है यानी वह 45 वर्ष तक आवेदन कर सकता है। इसके अलावा सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि आंगनवाड़ी भर्ती योजना के लिए आवेदन करने हेतु आपको कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
इसके अलावा आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि आंगनवाड़ी भर्ती योजना के संबंध में कुछ जरूरी दस्तावेज भी आपको जमा कराने होते हैं।
- सबसे पहले आवेदक को अपनी माध्यमिक शिक्षा से संबंधित 10वीं या 12वीं की मार्कशीट प्रस्तुत करनी होगी। इसमें आपके प्राप्त किए गए अंको और परीक्षा उत्तीर्ण की जानकारी होगी।
- इसके बाद आपको अपने निवास प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड या राशन कार्ड या फिर अन्य कोई निवास प्रमाण पत्र जमा कराना होगा।
- विधवा महिला या फिर पति से अलग रहने के लिए भी विशेष प्रमाण पत्र दिखाना होगा, जिसके आधार पर इसकी पुष्टि की जा सके।
- इसके अलावा यदि आप कहीं पर पहले काम कर चुके हैं तो उसकी जानकारी के लिए भी प्रमाण पत्र आपको देना होगा।
- इसके अलावा कंप्यूटर से संबंधित बेसिक जानकारी के लिए एक प्रमाण पत्र और अपनी आरक्षित जाति वर्ग से संबंधित प्रमाण पत्र देना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
आंगनवाड़ी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे। अपनी निजी जानकारी भी दर्ज करनी होगी। यह आवेदन प्रक्रिया निशुल्क है इसलिए आपको कोई शुल्क नहीं देना है। इसके बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं।