8th Pay Commission : हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों को लेकर एक अच्छी खबर और सुनने को मिल रही है जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। अगर आप भी केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं या फिर आपके परिवार में कोई भी केंद्र सरकार का कर्मचारी है तो यह खबर उसके लिए बहुत ही जरूरी है। यह खबर केंद्र सरकार में कार्यरत कर्मचारी और रिटायर्ड हो चुके कर्मचारी सभी के लिए बेहद जरूरी है।
हम आपको जो खुशखबरी बताने जा रहे हैं,वह यह है कि अब जल्द ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती हैं। ऐसा सुनने में आ रहा है कि अगले साल यानी 2024 में केंद्र सरकार इस बारे में फैसला ले सकती है और कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में इजाफा कर सकती है। लेकिन दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट में यह खबर भी आ रही है कि अगले साल आठवां वेतन आयोग नहीं लगाया जायेगा। लेकिन इस बात से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि उनकी सैलरी अगले साल बंपर तरीके से बढ़ने वाली है। सुनने में आ रहा है कि आठवां वेतन आयोग लागू होने के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में काफी बड़ा इजाफा होने वाला है।

सैलरी में होगा बड़ा इजाफा
यह बात तो तय है कि अगले साल 2024 में आम चुनाव होंगे और इसके बाद वेतन आयोग गठित किया जाएगा। अगले साल आम चुनाव होने के बाद ही वेतन आयोग दोबारा से घटित होगा और इसके बाद ही 8वें वेतन आयोग के बारे में कोई चर्चा की जाएगी। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई प्रस्ताव केंद्र सरकार द्वारा जारी नहीं किया गया है ना ही इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा की गई है।इस बात की चर्चा संसद में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भी कर चुके हैं, लेकिन केंद्रीय सूत्रों से पता चला है कि इस पर अभी चर्चा करना सही नहीं है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अभी तक वेतन आयोग के गठन का समय नहीं आया है।
अगले साल 2024 में आम चुनाव होने के बाद इस पर फैसला किया जाएगा और नए वेतन आयोग का गठन किया जाएगा, जिसके बाद 8वें वेतन आयोग के बारे में कोई चर्चा हो सकेगी। अगले साल चुनाव के बाद 8वें वेतन आयोग का गठन हो जाता है तो इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त उछाल आने वाला है। 8वें वेतन आयोग की गणना पिछले वेतन आयोग के आधार पर की जाएगी।
कब होगा 8वां वेतन आयोग लागू
सूत्रों के अनुसार पता चला है कि अगले साल 2024 के चुनाव होने के बाद साल के आखिर में आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाएगा। यह बात पता चली है कि साल 2024 में वेतन आयोग का गठन तक हो जाएगा और इसे अगले डेढ़ से 2 साल के अंदर लागू भी करना होगा। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह आठवां वेतन आयोग साल 2025 के आखिर में या साल 2026 की शुरुआत में लागू किया जा सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में सातवें वेतन आयोग के बाद आठवां वेतन आयोग लागू होने से जबरदस्त उछाल आने वाला है। देखा जाए तो 8वे वेतन आयोग में कई सारे बदलाव भी होंगे।
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद फिटमेंट फैक्टर के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा नहीं किया जाएगा। बल्कि इसके लिए कोई दूसरे फार्मूले के आधार पर सैलरी में इजाफा किया जा सकता है। इसके साथ ही हैरान करने वाली खबर यह है कि 10 साल में एक बार वेतन आयोग के गठन के नियम को भी सरकार समाप्त कर सकती है।
हर साल बढ़ेगी सैलरी
मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि आम चुनाव होने के बाद 8वे वेतन आयोग में सरकार कुछ नियमों में बदलाव कर सकती हैं। लेकिन नियमों में जो भी बदलाव किए जाएंगे वह वित्त विभाग की सिफारिश के अनुसार ही किए जाएंगे। आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हर 10 साल से होता है जो कि बहुत लंबा समय है। इसलिए सरकार फैसला ले सकती है कि इसे परिवर्तित कर 1 से 3 साल तक का किया जा सके। वहीं दूसरी तरफ निचले स्तर के कर्मचारियों के लिए हर साल सैलेरी रिवीजन करने का फैसला लिया जा सकता है। इसके विपरीत अधिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों का सैलरी रिवीजन हर 3 साल में एक बार किया जा सकता है।
किस वेतन आयोग में बढ़ी कितनी सैलरी
- जब चौथा वेतन आयोग लागू किया गया तब केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 27.6 फ़ीसदी की वृद्धि की गई, इस दौरान उनका न्यूनतम वेतन 750 रूपये था।
- इसके बाद पांचवें वेतन आयोग में कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट मिला और उनकी सैलरी में 31 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई। इस तरह उनका न्यूनतम वेतन 2250 रूपये हो गया।
- छठे वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लागू किया गया जो उस समय 1.85 फीसदी रखा गया था। इस कारण कर्मचारियों की सैलरी में 54% की बढ़ोतरी हो गई और उनका न्यूनतम वेतनमान 7000 रूपये प्रति महीना हो गया।
- साल 2014 में सातवें वेतन आयोग के दौरान भी फिटमेंट फैक्टर को आधार मानते हुए इसे 2.57 फीसदी तक बढ़ाया गया। इसे साल 2016 में लागू किया गया लेकिन इससे वेतन में वृद्धि केवल 14.29 फीसदी की हुई। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी बढ़कर 18000 रूपये हो गई। लेकिन कर्मचारियों ने विरोध करते हुए इसे फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बढ़ाने को कहा, लेकिन अभी भी फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी ही है।
8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी?
अगर अगले साल आठवां वेतन आयोग गठित किया जाता है तो उम्मीद है कि इसे फिटमेंट फैक्टर के आधार पर गठित किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ाकर 3.86 फ़ीसदी किया जा सकता है जिससे उनकी सैलरी में बंपर उछाल आएगा। अगर आठवां वेतन आयोग फिटमेंट फैक्टर पर गठित किया जाता है तो इससे उनकी सैलरी में 44.44% की वृद्धि हो जाएगी। अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर बढ़ जाता है तो इससे कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी बढ़कर 26000 रूपये या इससे भी ज्यादा हो जाएगी।