7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों को मिला एक और बड़ा तोहफा, DA बढ़ने के साथ ही महिलाओं के लिए भी आई अच्छी खबर

7th Pay Commission : हाल ही में खबर मिली है कि हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार ने लाखों राज्य कर्मचारियों को एक खास तोहफा दिया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर उन्हें एक खास तोहफा दिया है। हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बात की घोषणा 76वें हिमाचल प्रदेश दिवस के अवसर पर की है।

इस घोषणा से पहले राज्य कर्मचारियों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाता था। लेकिन अब यह 3% बढ़ने के बाद 34% हो गया है, जिससे राज्य कर्मचारी काफी खुश हैं। हिमाचल प्रदेश द्वारा लिए गए इस फैसले से राज्य सरकार के 2.15 लाख कर्मचारियों और 1.90 लाख पेंशनरों को फायदा मिलेगा।

2.15 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार के मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शानदार फैसला लेते हुए राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की है। राज्य सरकार के इस फैसले से कार्यरत 2.15 लाख कर्मचारियों और 1.90 लाख पेंशन धारियों को फायदा मिलेगा। इस बारे में राज्य सरकार ने अपना एक बयान भी दिया है, जिसमें बताया गया है कि महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के कारण राज्य सरकार के खजाने पर लगभग 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ जायेगा।

केंद्र सरकार ने की डीए में 4% की बढ़ोतरी

हाल ही में महंगाई भत्ते को लेकर केंद्र सरकार ने भी एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की गई है। इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38% था जो अब बढ़कर 42% हो गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले से प्रेरित होकर अब हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की है। लगातार बढ़ रही महंगाई और फूड प्रोडक्ट की बढ़ रही कीमतों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश की सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि की है जिससे लोगों को काफी फायदा मिला है।

महिलाओं को दिया खास तोहफा

हिमाचल प्रदेश की सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि कर ही दी है। लेकिन इसके अलावा सेकंड फेज में जून 2023 से 18 वर्ष से अधिक उम्र की स्पीति की सभी 9000 महिलाओं के लिए 1500 रुपये प्रतिमाह मासिक भत्ता देने का फैसला भी किया है। इससे महिलाओं का सशक्तिकरण भी होगा और उन्हें कुछ लाभ भी होगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र में यह वादा किया गया है।

हर घर लक्ष्मी, नारी सम्मान निधि

राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए ‘हर घर लक्ष्मी नारी सम्मान निधि’ नाम की एक योजना चलाई जा रही है। इसके तहत महिलाओं का सशक्तिकरण किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 50 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और काजा में एक सरकारी कॉलेज बनाने की घोषणा भी की है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यह भी बताया है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत तीसरे चरण में 34 करोड़ रुपये की लागत से पिनघाटी में अरतगु से लेकर मड तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया जायेगा।

Igipess Home Page

Leave a Comment